-->

Thursday 13 August 2020

Currnet affairs 13 August 2020 latest Currnet affairs for all exams

दैनिक समाचार के आधार पर SSC, IBPS, railway, IAS, RAS, Highcourt, LDC, IB Exmas के लिए उपयोगी Top Current affairs..
 राजस्थान परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिकी जानकारी जो परीक्षा के लिए लाभदायक साबित होंगे।
aapno pardesh

Currnet affairs 13 August 2020 latest Currnet affairs for all exams


इस पोस्ट में आप डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जो आपके एग्जाम में आने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां दिए जा रहे है। यह qustion डेली न्यूज़ पेपर के आधार पर बनाए गए है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताए। आपके सुझाव आमंत्रित है।


Current affairs 13
 August 2020


1. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन 


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया। 12 अगस्त को एक टीवी डिबेट में हिस्सा लेने के बाद कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हो गया।
लोक दल से अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत करने वाले राजीव त्यागी 2006 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। वर्तमान में वह उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने महासचिव व प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी थे।

2. आंध्रप्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वाईएसआर चेयुता योजना का शुभारंभ किया

वाईएसआर चेयुता योजना

आंध्रप्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने राज्य की अल्प संख्यक महिलाओं को सशक्त ओर आत्मनिर्भर बनाने के लिए वाईएसआर चेयुता योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग ओर अल्प संख्यक समुदाय की 23 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को लाभ होगा

Top Currnet affairs today 13 August 2020


3. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ICMR का डेटा रिकवरी सेंटर ' कृषि मेघ ' लॉन्च किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ICMR का डेटा रिकवरी सेंटर ' कृषि मेघ ' लॉन्च किया


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आईसीएमआर का डेटा रिकवरी सेंटर ' कृषि मेघ ' लॉन्च किया है।
इसका उद्देश्य सरकार के प्रमुख अनुसंधान निकाय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कीमती आंकड़ों की रक्षा करना है।

यह हैदराबाद में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबन्धन अकादमी में स्थापित किया गया है।

Important days of August month 2020

4. आस्ट्रेलिया की पूर्व महिला विकेटकीपर बल्लेबाज लोरेना बिल का निधन ।


आस्ट्रेलिया की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज लोरेना बिल का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया
लोरेना ने 1948 से 1951 तक सात टेस्ट खेले थे ओर 75 रन बनाए थे। 1923 में जन्मी लोरेना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया किया था।

latest Currnet affairs 13 August


5. छतीसगढ़ सरकार ने "इंदिरा वन मितान" योजना शुरू की है।


छतीसगढ़ सरकार ने गांवों को स्वावलंबी बनाने के लिए "इंदिरा वन मितान" योजना शुरू की है।
इस योजना में आदिवासी क्षेत्र के दस हजार गांवों में युवाओं का समूह गठित कर उन्हें वन प्रबन्धन का पूरा अधिकार दिया जाएगा।
इस योजना में 19 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। समूह के माध्यम से स्व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

6. प्रख्यात तमिल फिल्म गीतकार पीके मुथूसामी का निधन


प्रख्यात साहित्यकार ओर तमिल फिल्म गीतकार पिके मुथूसामी का निधन हो गया। मुथूसामी का 99 साल की उम्र में निधन हो गया।

मुथूसामी ने ' मन्नुक्कू मरम बरमा'? जैसे यादगार तमिल फिल्म गीत लिखे थे। जिसका अर्थ है " क्या पृथ्वी पर पेड़ एक बोझ है ?'
मुथूसामी द्वारा रचित अन्य प्रसिद्ध गीतों में ' मपिलई वंदर' ओर चिन्ना चीना नादाई नादू प्रमुख है।


Current affairs PDF download


7. भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल।


संयुक्त राज्य अमेरिका में डेमोक्रेटिक पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को अपनी उप राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने का नाम दिया है।

कमला वर्तमान में केलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेटर है। निर्वाचित होने पर कमला हैरिस संयुक्त राज्य की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला ओर देश की पहली भारतीय - अमेरिकी ओर अफ्रीकी उपाध्यक्ष होगी।

8. केंद्रीय गृह मंत्री ने 121 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्टता पदक 2020 से सम्मानित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने 121 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्टता पदक 2020 से सम्मानित किया है। यह पदक 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने ओर जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से गठित किया गया था।

 इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में से 15 केंद्रीय जांच ब्यूरो ओर 10 प्रत्येक मध्य प्रदेश ओर महाराष्ट्र के पुलिस कर्मी है, 8 उत्तरप्रदेश, 7 केरल ओर पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं। शेष अन्य राज्यो ओर केन्द्र शासित प्रदेशों से है इनमें से 21 महिला पुलिस अधिकारी शामिल है।

9. paytm ने भारत में पहला पॉकेट एंड्राइड पीओएस डिवाइस लॉन्च किया।


छोटे व्यवसायों के लिए paytm ने भारत का पहला पी ओ एस डिवाइस लॉन्च किया है। जिससे कॉन्टेक्टलैंस पेमेंट किया का सकेगा।
इस डिवाइस को 499 रूपए महीने देकर किराए पर लिया का सकता है। इसे फोन कि तरह डिजाइन किया गया है। भारत में पेश किए जाने वाला यह पहला एंड्रॉइड आधारित डिवाइस है।


10. एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म (ACJ) पत्रकारिता पुरुस्कार 2019 की घोषणा ।


ACJ पत्रकारिता पुरस्कार 2019 के लिए पत्रकार नितिन कुमार ओर शिव सहाय सिंह खोजी पत्रकारिता के लिए दिया जाएगा तथा सोशल इंपैक्ट जर्नलिजम के लिए के पी नारायण कुमार को दिया जाएगा।

यह पुरस्कार विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन द्वारा 2021 में एक वर्चुअल समारोह में दिया जाएगा।
नितिन सेठी हफिगटन पोस्ट में पत्रकार है। उन्हें "Paisa Politics" पोस्ट के लिए यह पुरस्कार जीता।

 नारायण सिंह द हिन्दू में पत्रकार है। उन्हें " Death by dijital exclusion: On faculty public distribution system in Jharkhand" कहानी के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

Read Also





0 comments:

Post a Comment

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog