-->

Wednesday 9 December 2020

Currnet affairs 9 December 2020 latest Currnet affairs for all exams

 दैनिक समाचार के आधार पर SSC, IBPS, railway, IAS, RAS, Highcourt, LDC, IB Exmas के लिए उपयोगी Top Current affairs..

 राजस्थान परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिकी जानकारी जो परीक्षा के लिए लाभदायक साबित होंगे।
aapno pardesh

Currnet affairs 9 December 2020 latest Currnet affairs for all exams


इस पोस्ट में आप डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जो आपके एग्जाम में आने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां दिए जा रहे है। यह qustion डेली न्यूज़ पेपर के आधार पर बनाए गए है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताए। आपके सुझाव आमंत्रित है।


Current affairs 9 December 2020

1. अंतरराष्ट्रीय भष्टाचार विरोध दिवस 9 दिसम्बर को मनाया जाता है।



हर साल 9 दिसम्बर को भष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना के लिए अंतरराष्ट्रीय भष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय भष्टाचार विरोधी दिवस की थीम है " यूनाइटेड अगेंस्ट करप्शन" है जो सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक के रूप में भष्टाचार पर केंद्रित है।


2. राजकमल झा ने जीता रवींद्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार।



पत्रकार लेखक राज कमल झा ने अपने उपन्यास "The City and The Sea " के लिए तीसरा रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार जीता है।

कोविड -19 के महामारी के चलते डेनमार्क के कोपेनहेगन में 5000 अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार की ऑनलाइन घोषणा की गई।

झा की पुस्तक निर्भया बलात्कार और हत्या के मामले पर आधारित है।


3. जेहान दारूवाला बने F 2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय।



जेहान दारूवाला ने बहरीन में आयोजित वर्ष 2020 की सखिर ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला 2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है।

यह F2 रेस सीजन की अंतिम दौड़ थी। फार्मूला 2 चैम्पियनशिप एक दूसरी स्तर की सिंगल सिटर रेसिंग चैम्पियनशिप है।

22 वर्षीय जेहान दारूवाला वर्तमान में रेड बुल जूनियर टीम के सदस्य है।


4. श्रीलंका करेगा वर्ष 2021 के एशिया कप की मेजबानी।



श्रीलंका जून 2021 में होने वाली एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान ने वर्ष 2022 में टूनामेंट का आयोजन करने के मेजबानी अधिकार हासिल किया है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 2020 में पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड 19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।


5.कोटेक AMC ने लॉन्च किए REIT फंड्स ऑफ फंड्स स्कीम।



कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने भारत में पहली बार REIT म्यूचुअल फंड के लिए विभिन्न प्रकार के कोटक इंटरनेशनल REIT फंड ऑफ फंड लॉन्च किए है। REIT का पूरा नाम रीयल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है।


6. आईसीआईसीआई बैंक ने पेमेंट सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लॉन्च की iMobile Pay एप।



निजी क्षेत्र की बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने सभी बैंक के ग्राहकों को भुगतान ओर बैकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए iMobile Pay नामक अपने मोबाइल भुगतान एप का नया वर्जन लॉन्च किया है।


7.ICMR को साल 2020 के राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित।



भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय राजा भूमीबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार 2020 जीता है। यह पुरस्कार खाद्य ओर कृषि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार ICMR को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर 5 दिसम्बर को प्रदान किया गया था।


8. ऑल इंडिया रेडियो के लेखक मधुकर गंगाधर का निधन।



प्रख्यात लेखक मधुकर गंगाधर का निधन हो गया। वह नई कहानी अभियान के प्रमुख कहानीकार थे। वह पटना आकाशवाणी में रेणुजी के सहयोगी थे, साथ ही इलाहाबाद में ऑल इंडिया रेडियो के निदेशक ओर दिल्ली आकाशवाणी में उप महानिदेशक थे।


9. किरेन रिजिजू ने फिट इंडिया साइक्लोन का दूसरा संस्करण लॉन्च किया।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिट इंडिया साइक्लोन का दूसरा संस्करण लॉन्च किया है। कल से शुरू होने वाला मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम 31 दिनों तक 31 दिसम्बर तक चलेगा।

यह आयोजन प्रत्येक जिले में देश भर में आयोजित किया जाएगा ओर नागरिक फिट इंडिया वेबसाइट पर पंजीकरण करके अपनी पसंद की रोजना साइकल से भाग ले सकता है।


10. पहली फाईजर वैक्सीन ब्रिटेन की 90 साल की माग्रेट कीनन को लगाई गई


 

ब्रिटेन ने वेक्सिनेशन की शुरुआत की है। पहली फाईजर वैक्सीन ब्रिटेन की 90 साल की माग्रेट कीनन को लगाई गई।


माग्रेट को यह टीका सेंट्रल इंग्लैड के लोकल कोवेंट्री अस्पताल में लगाया गया। टीका लगवाने के बाद कीनन ने कहा " मुझे खुशी है कि अब मै नए साल पर निश्चित होकर अपने परिवार के साथ समय बिता पाऊंगी।


दुनिया में अब तक 6.79 करोड़ से ज्यादा संक्रमित , 15.49 लाख लोगो की मौत हो चुकी है, 4.69 करोड़ स्वस्थ।


अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.53 करोड़ से ज्यादा, अब तक 2.90 लाख लोगो ने गवाई जान

2 comments:

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog