पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स का निधन हो गया। पूर्व क्रिकेटर का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
डीन जोन्स मुंबई में स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे ओर मुंबई के सात सितारा होटल में बायो बबल में रह रहे थे। जोन्स का 59 साल की उम्र में निधन हो गया।
डीन जोन्स क्रिकेट विश्लेषक थे। उन्हें यूएई में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL) के दौरान ऑफ ट्यूब कमेंट्री के लिए अनुबंधित किया गया था।
डीन जोन्स ने आस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट ओर 164 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने टेस्ट में 46.55 की ओसत से 3631 रन बनाए थे। जिसमे उनके 11 शतक ओर 14 अर्धशतक शामिल है। वनडे में डीन जोन्स ने 44.61 की ओसत से 6068 रन बनाए। उन्होंने 7 शतकों के अलावा 46 अर्धशतक जड़े थे।
0 comments:
Post a Comment
thanks