दैनिक समाचार के आधार पर SSC, IBPS, railway, IAS, RAS, Highcourt, LDC, IB Exmas के लिए उपयोगी Top Current affairs..
Current affairs 4 Faburury 2020 || latest Current affairs for all exams
Current affairs today 4 Faburury 2021
1. Amazon के सीईओ जेफ बेज़ोस ने दिया इस्तीफा।
अब उनकी जगह अमेज़न के सीईओ Andy Jassy बनेंगे। हालांकि जेफ बेज़ोस रिटायर नहीं हो रहे वो कंपनी में बने रहेंगे ओर दूसरे चीजों में फोकस करेंगे।
जेफ बेज़ोस Amazon के एग्जियूटिव बोर्ड के एग्जीयूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे।
2. Aero India show 2021 का आगाज।
बेंगलुरु के येलाहंका एयरफोर्स स्टेशन में आज से 13 वे एरो इंडिया शो 2021 की शुरुआत हो गई है। यह एरो शो 5 फरवरी तक चलेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस एरो इंडिया शो का ओपचारिक तौर पर शुरुआत की।
इस बार के एरो इंडिया शो में राफेल भी नजर आएगा साथ ही देशी लड़ाकू विमान तेजस भी हुंकार भरता हुए नजर आएगा।
एरो इंडिया शो में सारंग हेलीकॉप्टर ओर सूर्य किरण प्लेन की हवाई करतब देखना रोमांचकारी होगा।
3. बिग बॉस के कंटस्टेंट रहे स्वामी ओम का निधन।
बिग बॉस 10 के कंटस्टेंट रहे स्वामी ओम निधन हो गया। स्वामी ओम काफी समय से बीमार चल रहे थे।
वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उसके पद उन्हें पैरालाइसिस हो गया था।
4. सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार बने यूपी के नए मुख्य सूचना आयुक्त।
सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार को उत्तरप्रदेश का अगला मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई तीन सदस्यीय समिति की बैठक में उनके नाम की मुहर लगाई।
5. 4 फरवरी : विश्व कैंसर दिवस
विश्व कैंसर दिवस प्रति वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है।
इस साल का कैंसर दिवस का थीम है ' मै हूं ओर मैं रहूंगा। जिसका मतलब है कि हर किसी में क्षमता है कि वह कैंसर से लड़ सकते है
इस दिवस की स्थापना अंतरास्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ द्वारा की गई है।। इसका लक्ष्य विश्व कैंसर घोषणा 2008 के लक्ष्यों की प्राप्ति करना है।
अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ की स्थापना साल 1936 में हुई थी।
6. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम वाटिका कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के निकट करेरू वन भूमि में स्वर्णिम वाटिका कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने करेरु वन भूमि में चेरी ब्लॉसम का पौधा रोपा।
इस कार्यक्रम से लोगों को प्रकृति के महत्व ओर इसके संरक्षण के बारे में शिक्षित करने में सहायता मिलेगी।
7. संगीतकार ए आर रहमान की मिला अलर्ट बीइंग आइकन अवॉर्ड।
संगीतकार ए आर रहमान को अलर्ट बीइंग आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड एनजीओ अलर्ट द्वारा दिया गया था यह अवॉर्ड ए आर रहमान के अलावा 14 ओर लोगों की भी दिया गया है। जो अच्छे समारी काम के लिए लिए जाने जाते है।
समाजिक कार्यकर्ता हरी कृष्ण को covid 19 में राहत कार्य के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
यह अलर्ट बीइंग आइकन अवॉर्ड किरण मजूमदार द्वारा स्थापित बायोकॉन फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
8. हॉल ऑफ़ फेम में शामिल हुए आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज
आस्ट्रेलिया के पूर्व दांए हाथ के तेज गेंदबाज मर्व ह्यूज की क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया है।
मर्व ह्यूज ने आस्ट्रेलिया के लिए 1985 से 1994 तक क्रिकेट खेली है। उन्होंने 53 टेस्ट में 212 विकेट ओर 33 एकदिवसीय मैच में 38 विकेट हासिल किए।
9. दलाई लामा द्वारा लिखित नई पुस्तक " द लिटिल बुक ऑफ़ एंकजमेंट।
तिब्बिती आध्यात्मिक धर्म गुरु दलाई लामा ने एक नई पुस्तक द लिटिल बुक ऑफ़ एंकरेजमेंट लिखी है।
इस पुस्तक में उन्होंने मानवीय खुशियों को बढ़ावा देने के लिए ज्ञान के उद्धरण ओर शब्द साझा किए है।
10. भारत ने अपना पहला वेटलैंड संरक्षण प्रबन्धन केंद्र प्राप्त किया।

भारत ने अपना पहला वेटलैंड संरक्षण प्रबन्धन केंद्र चेन्नई में प्राप्त किया है। इसकी घोषणा 2 फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने की।
वेटलैंड एक दलदली और आद्र भूमि होती है जो पर्यावरण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होती है
राजस्थान सामान्य ज्ञान 👇👇👇
0 comments:
Post a Comment
thanks