-->

Wednesday 13 January 2021

Current affairs 13 January 2021 || latest Current affairs for all exams

 दैनिक समाचार के आधार पर SSC, IBPS, railway, IAS, RAS, Highcourt, LDC, IB Exmas के लिए उपयोगी Top Current affairs..

 राजस्थान परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिकी जानकारी जो परीक्षा के लिए लाभदायक साबित होंगे।

Current affairs 13 January 2021 || latest Current affairs for all exams


इस पोस्ट में आप डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जो आपके एग्जाम में आने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां दिए जा रहे है। यह qustion डेली न्यूज़ पेपर के आधार पर बनाए गए है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताए। आपके सुझाव आमंत्रित है।


Current affairs today 13 January 2021


1. प्रसिद्ध भारतवंशी लेखक वेद मेहता का निधन।

प्रसिद्ध भारतवंशी लेखक वेद मेहता का निधन।

मशहूर भारतवंशी लेखक वेद मेहता का निधन हो गया । वेद मेहता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

वेद मेहता ने बचपन में ही आंखों की रोशनी खो दी थी। उन्होंने अपनी रचनाओं से अमेरिका के लोगों को भारत से परिचय कराया था। वेद मेहता का जन्म भारत विभाजन से पूर्व लाहौर में 1934 में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।

वेद मेहता की पहली रचना डैडी जी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुई थी।

उनकी मशहूर कृतियों में " वॉकिंग द इंडियन स्ट्रीट्स " (1960), पोर्टेट ऑफ़ इंडिया 1970 ओर महात्मा गांधी एंड हिज अपासल 1977 शामिल है।

1982 में वेद मेहता को मैकआर्थर फाउंडेशन द्वारा जीनियस ग्रांट के लिए चुना गया।

2. तेजस्विनी सावंत बनी 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के ट्रायल में विजेता।


तेजस्विनी सावंत बनी 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के ट्रायल में विजेता।

भारत की अनुभवी निशानेबाज तेजस्विनी सांवत डॉ करनी सिंह निशानेबाजी परिसर में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में विजेता बनी।

तेजस्विनी ने फाइनल में 458.7 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर पंजाब की अंजुब मोदगिल थी।


3. कृषि कानूनों को सुलझाने के लिए बनाई गई 4 सदस्यीय समिति ।

उच्चतम न्यायालय ने किसानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए एक चार सदस्य समिति का गठन किया है।

इस समिति मे दो एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट ओर दो किसान नेता है। 

इस समिति मे अशोक गुलाटी, डॉ प्रमोद के जोशी, भूपिंदर मान ओर अनिल घनवत को शामिल किया गया।

यह कमेटी किसानों का पक्ष सुनेगी ओर दो महीने के भीतर उच्चतम न्यायालय को रिपोर्ट करेगी।


4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 5 वे राष्ट्रीय कायाकल्प पुरूस्कार का उद्घाटन किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 5 वे राष्ट्रीय कायाकल्प पुरूस्कार का उद्घाटन किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 5 वे राष्ट्रीय कायाकल्प पुरूस्कार की शुरुआत की है।

स्वास्थ्य ओर परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वचछता की सुनिश्चित करने के लिए 15 मई 2015 से राष्ट्रीय कायाकल्प पुरूस्कार की शुरुआत की ।


5. केंद्रीय सड़क ओर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत का पहला गोबर पेंट खादी प्राकृत पेंट को लॉन्च किया।

केंद्रीय सड़क ओर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत का पहला गोबर पेंट खादी प्राकृत पेंट को लॉन्च किया।

केंद्रीय सड़क ओर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत का पहला गोबर पेंट लॉन्च किया। यह पेंट खादी प्राकृत पेंट है।

पर्यावरण के अनुकूल , गेर विषेले पेंट, जिसे खादी प्राकृत पेंट पेंट कहा जाता है। 

इसे भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित किया गया है। गाय के गोबर से निर्मित इस पेंट के मुख्य घटक के रूप में, पेंट लागत प्रभावी ओर गंधहीन है।

खादी प्राकृत पेंट दो रूपों में उपलब्ध है - डिस्टेंपर पेंट ओर प्लास्टिक इमलशन पेंट।

इस तरीके से यह स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देगा ओर प्रौघोगिकी हस्तांतरण के माध्यम से स्थाई रोजगार का सृजन करेगा। किसानों को पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद के लिए कच्चे माल के रूप अच्छा राजस्व मिलेगा।


6. भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास सी विजिल 21 शुरू।

. भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास सी विजिल 21 शुरू।

भारतीय नौसेना का दूसरा दो दिवसीय रक्षा अभ्यास " सी विजील 21" शुरू हो गया।

इस रक्षा अभ्यास में देश के 7516 किमी के तटीय क्षेत्र ओर विशेष आर्थिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।


7. पुलितजर पुरूस्कार विजेता लेखक ओर पत्रकार नील शिहान का निधन।

पुलितजर पुरूस्कार विजेता लेखक ओर पत्रकार नील शिहान का निधन।

पुलितजर पुरूस्कार विजेता लेखक ओर पत्रकार नील शिहान का निधन हो गया।

नील ने 1962 से 1966 तक चलने वाले वियतनाम युद्ध को यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल ओर टाइम्स के लिए कवर किया।

1989 में उनको " ए ब्राइट शाइनिंग लाई : जॉन पॉल वान ओर अमेरिका इन वियतनाम के लिए पुलीतजर पुरूस्कार ओर राष्ट्रीय पुस्तक पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।


8. पद्म पुरस्कार विजेता तेलगु पत्रकार तुरलापति कुटुंबा राव का निधन।



पद्म पुरस्कार विजेता तेलगु पत्रकार तुरलापति कुटुंबा राव का निधन।

वयोवृद्ध पत्रकार ओर पद्म पुरस्कार विजेता तुरलापति कुटुंबा राव का निधन हो गया। 

तुरलापति ने तेलगु भाषा में 4000 से अधिक आत्मकथाएं लिखी है ओर 16000 से अधिक सार्वजनिक भाषण दिए है।

2002 में उनको भारत का चोथा सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।


9. आर एस शर्मा को Covid-19 वैक्सीन के लिए गठित अधिस्कर प्राप्त पैनल का प्रमुख बनाया गया।

आर एस शर्मा को Covid-19 वैक्सीन के लिए गठित अधिस्कर प्राप्त पैनल का प्रमुख बनाया गया।

केंद्र सरकार ने आर एस शर्मा को Covid-19 वैक्सीन के लिए गठित अधिकार प्राप्त पैनल का प्रमुख बनाया गया है।

इनकी अध्यक्षता में 10 सदस्यीय टीम गठित की गई है।

भारत में मेगा टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए इस पेनेल का गठन किया गया है।


10. ICRA ने FY 22 में भारत की वास्तविक जीडीपी मे 10.1% की वृद्धि का अनुमान लगाया।

ICRA ने FY 22 में भारत की वास्तविक जीडीपी मे 10.1% की वृद्धि का अनुमान लगाया।

राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी ICRA ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी के 10.1% की दर से वृद्धि करने की संभावना जताई है।

रेटिंग एजेंसी ICRA ने इससे पहले भी चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी में -7.8% रहने का अनुमान लगाया था।


ये भी पढ़े 

12 जनवरी करेंट अफेयर्स 

11 जनवरी करेंट अफेयर्स



0 comments:

Post a Comment

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog