-->

Monday 14 December 2020

Currnet affairs 14 December 2020 latest Currnet affairs for all exams

 

दैनिक समाचार के आधार पर SSC, IBPS, railway, IAS, RAS, Highcourt, LDC, IB Exmas के लिए उपयोगी Top Current affairs..

 राजस्थान परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिकी जानकारी जो परीक्षा के लिए लाभदायक साबित होंगे।
aapno pardesh

Currnet affairs 14 December 2020 latest Currnet affairs for all exams


इस पोस्ट में आप डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जो आपके एग्जाम में आने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां दिए जा रहे है। यह qustion डेली न्यूज़ पेपर के आधार पर बनाए गए है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताए। आपके सुझाव आमंत्रित है।


Current affairs today 14 December 2020


1. अभिनेता सोनू सुद ने जरूरतमंदों के लिए " खुद कमाओ, घर चलाओ " पहल शुरू की है।



अभिनेता सोनू सूद ने लोकडाउन के दौरान लोगों की सहायता करनी शुरू की थी। इसी क्रम में अब वह जरुरतमंद लोगों की सहायता कर रहे है। सोनू सूद ने जरुरतमंद लोगो के लिए ई रिक्शा निशुल्क उपलब्ध करवाने जा रहे है । इसके लिए उन्होंने खुद कमाओ, घर चलाओ पहल शुरू की है।


2. RTGS की सुविधा अब 24×7 होगी उपलब्ध 



देश में RTGS की सुविधा आज रात से चौबीसों घण्टे काम करने लेगगी।

इससे डिजिटल लेनदेन करने वाले लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देश में शामिल हो जाएगा जहां पर यह सुविधा दिन रात काम करती है।


3. अमेरिका के मशहूर गायक चार्ली प्राइड का निधन।



अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का निधन हो गया। चार्ली का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। 

चार्ली प्राइड पहले ऐसे अफ्रीकी - अमेरिकी गायक थे जिन्होंने अपने गाने से लोगों के मन में खास जगह बनाई हुई थी।

चार्ली प्राइड को उनके 1970 के हिट गाने kiss an angal good mornin के लिए जाना जाता है।


4. अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन।

फिल्म अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन हो गया है। उनका निधन कोलकाता में हुआ था। आर्या बनर्जी ने विद्या बालन के साथ फिल्म द डर्टी पिक्चर में साथ काम किया था। चिकित्सक के अनुसार उन्हें कार्डियक अटैक आया था


5. जयपुर में बनेगा स्वचालित बैंक नोट का प्रसंस्करण केंद्र।



करेंसी नोटों के बड़ते प्रसार के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने जयपुर मे स्वचालित बैंक नोट प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है। यह केंद्र बैंको को नोट की प्राप्ति, भंडारण ओर उन्हें आगे भेजने का काम करेगा।

एबीपीसी के कामकाज में करेंसी चेस्ट ओर बैंक शाखाओं के प्राप्त नोटों का प्रसंस्करण करना ओर स्वचालित तरीके से खराब नोटों को नष्ट करना भी शामिल है।


6. इंजीनियर रविकांत अवा ने जीती वर्ल्ड क्विज प्रतियोगिता।



हैदराबाद के एक 43 वर्षीय इंजीनियर ने दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर देश का नाम रोशन किया है। इंजीनियर रविकांत अवा ने वर्ल्ड क्विज प्रतियोगिता 2020 जीती है।

वर्ल्ड क्विज प्रतियोगिता एक प्रतिष्ठित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में 668 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।


7. " हीरोज ऑफ 2020 " की सूची में भारतवंशी राहुल दुबे ।



भारतीय अमेरिकी राहुल दुबे इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजे जाने वाली हस्तियों में शामिल हो गए।

राहुल दुबे ने अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान उन्होंने 70 से अधिक लोगों को अपने घर में जगह दी।


8. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसम्बर को मनाया जाता है।



भारत में हर साल 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। भारत में उर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा लागू किया गया था। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक सवेधनिक निकाय है जो भारत सरकार के अधीन आता है ओर ऊर्जा के उपयोग को कम करने के लिए नीतियों ओर रणनीतियों के विकास में मदद करता है। 

इस ऊर्जा संरक्षण दिवस के माध्यम से लोगों के बीच जीवन के हर क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के महत्व को संदेश भेजने के लिए मनाया जाता है।

ऊर्जा संरक्षण की प्रक्रिया की बढ़ावा देने के लिए पूरे देश मे बहुत से कार्यक्रम जैसे विचार, सम्मेलनों, वाद विवाद, कार्यशालाओं, प्रतियोगिता का आयोजन करना।


9. लक्षद्वीप 100% ऑर्गेनिक दर्जा पाने वाला भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बना।



कृषि मंत्रालय द्वारा लक्षद्वीप को भारत का पहला 100 प्रतिशत जैविक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है।

इस केंद्र शासित प्रदेश में सभी कृषि कार्य बिना सिंथेटिक उर्वरकों ओर कीटनाशकों के इस्तेमाल की जाती है जो सुरक्षित खाद्य उत्पादों तक पहुंच प्रदान करती है ओर कृषि को पर्यावरण के अधिक अनुकूल गतिविधि बनाती है।


10. BSNL ने लॉन्च किया दुनिया का पहला सेटेलाइट आधारित नेरोबेंड iot नेटवर्क



भारत संचार निगम लिमिटेड ने सेटेलाइट आधारित नेरों बैंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स को लॉन्च करने के लिए ग्लोबल कनेक्टिवटी सलुशन कंपनी स्कैलोटेक इंडिया के साथ साझेदारी की है। यह पहल दुनिया का पहला उपग्रह आधारित NB - iot नेटवर्क है।







1 comment:

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog