-->

Friday 11 December 2020

Currnet affairs 11 December 2020 latest Currnet affairs for all exams

 

दैनिक समाचार के आधार पर SSC, IBPS, railway, IAS, RAS, Highcourt, LDC, IB Exmas के लिए उपयोगी Top Current affairs..

 राजस्थान परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिकी जानकारी जो परीक्षा के लिए लाभदायक साबित होंगे।
aapno pardesh

Currnet affairs 11 December 2020 latest Currnet affairs for all exams


इस पोस्ट में आप डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जो आपके एग्जाम में आने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां दिए जा रहे है। यह qustion डेली न्यूज़ पेपर के आधार पर बनाए गए है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताए। आपके सुझाव आमंत्रित है।


Current affairs 11 December 2020

1. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।


भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 17 साल की उम्र में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप डेब्यू किया था। पार्थिव पटेल ने जब डेब्यू किया था तो उनकी उम्र महज 17 साल 153 दिन थी। वह भारत के सबसे युवा विकेटकीपर थे।

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने 35 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने अपना अंतिम मैच 2018 में खेला था।


2. दिग्गज डांसर पद्म श्री अस्ताद देबू का निधन।


नृत्य के दुनिया के दिग्गज अस्ताद देबू का निधन हो गया। अस्ताद देबू का निधन 73 साल की उम्र में मुंबई में हुआ।

अस्ताद देबू को आधुनिक भारतीय कला में नया व्याकरण गढ़ने के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा। इसी कारण देबू को 1995 में समकालीन रचनात्मक नृत्य में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी सम्मान दिया गया था।

2007 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।


3.एशिया की 50 हस्तियों ने शीर्ष पर सोनू सूद।


बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस महामारी में प्रवासी मजदूरों ओर कामगारों की मदद करने के लिए एक ओर सम्मान मिला है।

सोनू सूद एशिया के 50 सेलेब्स की लिस्ट में टॉप 50 पर पहुंच गए है।

ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार " ईस्ट्रान आई" द्वारा प्रकाशित " विश्व में 50 एशियाई हस्तियों " की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 47 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

इस सूची के माध्यम से उन कलाकारों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने काम से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी है।


3. साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा का निधन।


साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा का निधन हो गया। वह एक होटल में मृत पाई गई। 

वीजे चित्रा टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चहेरा थी। मक्कल टीवी ओर जया टीवी जैसे तमाम चैनलों के जरिए चित्रा घर घर पहचानी जाने लगी।


4. जेना वोल्ड्रिज को वर्ल्ड स्कवैश फ़ेडरेशन की नई अध्यक्ष बनाया गया।


इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रीज को वर्ल्ड स्कवैश फ़ेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। वह 1967 में स्थापित फ़ेडरेशन की 10 वी WSE होगी।

वह न्यूजीलैंड की सुसी सिमकोक के बाद अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला है।

वह फ्रांस से निवर्तमान अध्यक्ष जेक्स फोंटेन का स्थान लेगी।


5. एनिमा सोरेन स्टेम होगी अंतरराष्ट्रीय गोल्फ फ़ेडरेशन की नई अध्यक्ष।


इंटरनेशनल गोल्फ फ़ेडरेशन (IGF) ने एनिमा सोरेन स्टेम को नया अध्यक्ष चुना है। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2021 से प्रभावी होगी।

वह वर्तमान IGF अध्यक्ष पीटर डोसन की जगह लेगी।

सोरेन स्टेम एल पी जेएलजी ए टुर की 72 बार की विजेता ओर स्वीडन की पूर्व नंबर खिलाड़ी है।


6. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स 2020 की सूची में हासिल किया 41 वा स्थान।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स द्वारा जारी की जाने वाली विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं को सूची में 41 वा स्थान हासिल किया है। यह दूसरा मौका है जब उन्हें इस सूची में रखा गया है। इससे पहले 2019 में वह 34 वे स्थान पर रही।

इस सूची ने अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने तीसरा स्थान हासिल किया है।


7. कुवैत अमीर ने शेख सबा अल खालिद को फिर नियुक्त किया प्रधानमंत्री।

कुवैत अमीर शेख नवाफ अल अहमद सबाह द्वारा पुन शेख सबा अल खालिद अल सबह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

देश के सुल्तान ने नई सरकार बनाने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था। शेख नवाफ़ जिन्होंने अपने भाई की मृत्यु के बाद सितम्बर में खाड़ी देश का नेतृत्व संभाला था


8. अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 December को मनाया जाता है।



हर साल 11 दिसम्बर को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। बर्फ से ढके हिमालय से लेकर हरे भरे पहाड़ों तक, हर पहाड़ अपने तरीके से खुश होता है।

यह दिन पर्यावरण में पहाड़ों में भूमिका ओर जीवन पर इसके प्रभाव को समझने के लिए लोगों को शिक्षित करता है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का विषय " पर्वतीय जैव विविधता " है।


9. इटली को 1982 का वर्ल्ड कप जीता ने वाले फुटबॉलर पाओली रोसी का निधन।



इटली के दिग्गज फुटबॉलर पाओली रोसी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया  उन्होंने इटली को 1982 का वर्ल्ड कप जीता ने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह वर्ल्ड कप स्पेन में हुआ था, फाइनल में इटली ने वेस्ट जर्मनी को 3-1 से हराया था। रोसी ने भी एक गोल किया था।रोसी को 1982 में यूरोप के बेस्ट प्लेयर रहने पर बेलन डि ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वे इटली की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।


10. अमेरिका के मून मिशन में भारतीय मूल के राजा चारी भी शामिल।



अमेरिका ने चंद्रमा के लिए जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों का अंतिम चयन कर लिया है। इसमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राजा चारी भी शामिल है। 2024 में जाने वाले 18 सदस्यीय दल में महिलाएं भी शामिल है।

भारतीय मूल की कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद चारी तीसरे भारतीय मूल के नागरिक होंगे जो चंद्रमा पर जाएंगे।






0 comments:

Post a Comment

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog