-->

Monday 10 August 2020

Currnet affairs 10 August 2020 latest Currnet affairs for all exams

दैनिक समाचार के आधार पर SSC, IBPS, railway, IAS, RAS, Highcourt, LDC, IB Exmas के लिए उपयोगी Top Current affairs..
 राजस्थान परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिकी जानकारी जो परीक्षा के लिए लाभदायक साबित होंगे।
aapno pardesh


Currnet affairs 10 August 2020 latest Currnet affairs for all exams


इस पोस्ट में आप डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जो आपके एग्जाम में आने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां दिए जा रहे है। यह qustion डेली न्यूज़ पेपर के आधार पर बनाए गए है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताए। आपके सुझाव आमंत्रित है।


Current affairs 10 August 2020


1. हाल ही में किस देश द्वारा जारी किए नए राजनीतिक नक्शे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख ओर जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है?

उत्तर - पाकिस्तान 

नेपाल की तरह पाकिस्तान ने भी नया राजनीतिक नक्शा जारी करते हुए भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख ओर गुजरात के जूनागढ़ को अपना हिस्सा बता रहा है।

2. हरियाणा के पंचायती चुनाव में अब महिलाओ के लिए कितने प्रतिशत सीटें आरक्षित होगी?

उत्तर - 50 फीसदी 

हरियाणा ने अब पंचायती चुनाव में महिलाओ को 50 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। हरियाणा सरकार ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पंचायती चुनावों में महिलाओ की 50 फीसदी आरक्षण मिलने से ग्रामीण विकास तेजी से होगा ओर महिलाओ का सशक्तीकरण बढ़ेगा। 


Top Currnet affairs today 2020


3. हाल ही में किस राज्य ने संजीवन मोबाइल एप लॉन्च किया है?

उत्तर - बिहार 

बिहार सरकार ने हाल ही संजीवन एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से covid सम्बन्धी सारी जानकारी इस एप पर उपलब्ध होगी।
यह एप केन्द्र सरकार के आरोग्य सेतु एप की तर्ज पर बना हुआ है। इस एप में चैट बॉक्स का भी ऑप्शन है जिससे covid सम्बन्धित प्रश्न पूछे हा सकते है।

4. विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर - 9 अगस्त 

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है। 1982 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासियों के लिए एक कार्यदल गठित की थी। जिसके बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की थी।
केवल आदिवासियों के लिए अपितु पूरे विश्व के लिए यह दिवस महत्वपूर्ण है। दुनिया भर में 37 करोड़ आदिवासियों के सामने जंगलों का कटना ओर ओर उनकी पारंपरिक जमीन की चोरी सबसे बड़ी चुनौती है।


Latest Currnet affairs 10 August 2020

5. नागासाकी दिवस किस तिथि को कहा जाता है ?

उत्तर - 9 अगस्त 

6 अगस्त को हिरोशिमा ओर 9 अगस्त की नागासाकी दिवस मनाया जाता है। 9 अगस्त को अमेरिका ने दक्षिणी जापान के नागासाकी बंदरगाह पर फेटमेन बम गिराया था। इस यूरेनियम बम के द्वारा जापान में 80000 लोगों की मृत्यु हुई थी।

Importnat days of August month 2020


6. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिनको हाल ही में बर्खास्त किया गया है ?

उत्तर - लुतफुल्लाह स्टेनिकजई

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी लुतफुल्लाह स्टेनिकजई को बर्खास्त कर दिया है। लुतफुल्लाह स्टेनिकजई का अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ 3 साल का अनुबंध था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लुतफुल्लाह स्टेनिकजई को कुप्रबन्धन, असंतोषजनक प्रदर्शन, मैनेजरों के साथ दुर्व्यवहार के कारण बर्खास्त किया।


Today Current affiars PDF download

7. हाल ही में महात्मा गांधी को समर्पित राष्ट्रीय स्वच्छता केन्द्र की स्थापना किसने की ?

उत्तर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 


प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2020 की राजघाट के नजदीक राष्ट्रीय स्वच्छता केन्द्र की स्थापना की। महात्मा गांधी को समर्पित यह स्वच्छता केन्द्र लोगों को स्वच्छ भारत मिशन की सफलता ओर स्वच्छता के फायदों के बारे में बताएगा।

महात्मा गांधी की समर्पित राष्ट्रीय स्वच्छता केन्द्र की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम 10 अप्रैल 2017 को महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100 पूरे होने पर को थी।


8. हाल ही में किस देश को पुरुष t - 20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी मिली है ?

उत्तर - भारत 

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने 2021 में होने वाले पुरुष T- 20 world cup की मेजबानी भारत को दी है।

इससे पहले इस साल अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले T-20 को Corona वायरस के करना स्थगित कर दिया गया था।

Top ten currnet affairs question and answer in Hindi

9. हाल ही में वन नेशन वन कार्ड योजना में कितने जिलों को और शामिल किया गया है ?

उत्तर - 4 जिलों को

केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान ने वन नेशन वन कार्ड योजना में चार जिलों को ओर शामिल करने की घोषणा की है। इन चार जिलों में जम्मू कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर ओर उत्तराखंड इस योजना में शामिल हो गए।

इसके साथ ही ही इस योजना में शामिल होने वाले जिलों ओर केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या 24 हो गई है ।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अनुसार 2021 तक शेष राज्यो ओर केन्द्र शासित प्रदेशों को इस योजना में शामिल कर लिए जाएगा। 


10. हाल ही में किस केन्द्र शासित प्रदेश ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च की है?

उत्तर - नई दिल्ली 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लॉन्च किया है। इस पॉलिसी को लॉन्च करने का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण को कम करना, रोजगार को सृजित करना ओर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

 इसके तहत केजरीवाल सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन फीस व रोड टैक्स में छूट देगी। नए वाहनों के लिए 1.5 लाख तक का इनेस्टिव उपलब्ध कराएगी। यह छूट केन्द्र से मिलने वाली छूट से अतिरिक्त होगी।

Read Also

8 अगस्त करेंट अफेयर्स

0 comments:

Post a Comment

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog