-->

Tuesday 23 June 2020

currnet affairs today 23 June 2020: latest current affairs for all exams

currnet affairs today 23 June 2020: latest current affairs for all exams
दैनिक समाचार के आधार पर, नवीनतम करेंट अफेयर्स बैंकिंग परीक्षाओं के लिए उपयोगी , डेली करेंट अफेयर्स रेलवे परीक्षाओं के लिए, सरकारी परीक्षाओं के लिए top current affairs  राजस्थान परीक्षाओं के लिए उपयोगी समसामयिकी जानकारी, करेंंट अफेयर्स टुडे इन हिंदी, इंंडिया करेंट अफेयर्स 

currnet affairs today 23 June 2020: latest current affairs for all exams

 इस पोस्ट में आप डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न जो आपके एग्जाम में आने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यहां दिए जा रहे है। यह qustion डेली न्यूज़ पेपर के आधार पर बनाए गए है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताए। आपके सुझाव आमंत्रित है

currnet affairs today 23 June 2020

1. हाल ही में किस देश ने covid वार्न एप लॉन्च किया है?

उत्तर - जर्मनी
Corona warn app


इस एप के माध्यम से covid पॉजिटिव रोगियों की पहचान की जाएगी।
इस एप को डॉयचे टेलीकॉम ओर सेप कंपनियो ने बनाया है।


2. हाल ही में राजेंद्र गोयल का निधन हो गया वो किस क्षेत्र से संबधित थे ?

उत्तर - क्रिकेटर
सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी विकेट लेने वाले गेंदबाज

राजेंद्र गोयल हरियाणा के रणजी क्रिकेटर थे उनका 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रणजी में 637 विकेट ओर प्रथम श्रेणी में 750 विकेट लिए थे। उनके नाम रणजी ने सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वर्ष 2017 में इनको भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए BCCI ने सिके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था।

top ten currnet affairs question and answer


3. देश का पहला covid 19 केयर आश्रम कहा बना है ?

उत्तर - महाराष्ट्र


मुंबई में देश का पहला covid केयर आश्रम बनाया गया है। यह 70 बेड वाला आश्रम है। इस आश्रम में योग, आध्यत्मिक तरीके से कोरोना का इलाज होगा। आश्रम में कोरोना से ग्रस्त 50 वर्ष से कम आयु के मरीजों का इलाज किया जाएगा।
इस आश्रम का निर्माण मुंबई पोर्ट ट्रस्ट द्वारा किया गया है।

4. हाल ही में लॉन्च की गई पुस्तक LEGEND OF SUHELDEV  का लेखक कोन है?

उत्तर - अमीश त्रिपाठी

Amish त्रिपाठी

अमीश त्रिपाठी एक भारतीय लेखक है। इनकी कहानी पर हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।
' लीजेंड ऑफ सुहेलदेव : द किंग हू सेव इंडिया ' यह पुस्तक 11वी सदी के भारत पर आधारित है जब गजनी ओर इसकी तुर्क सेना ने भारत पर आक्रमण ओर सोमनाथ मंदिर को तहस नहस कर दिया था। इसमें राजा सुहेलदेव की वीरता को दर्शाया गया है।

currnet affairs today in Hindi


5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने " जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है?

उत्तर - राजस्थान 
राजस्थान सरकार covid जन जागरूकता

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 जून को कोरोना को लेकर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस योजना की थीम है " खुद के स्वास्थ्य का खुद ख्याल रखना ही कोरोना से बचने का उपाय है "
इससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

6. हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज का निधन हो गया है?

उत्तर - पूर्णिमा जेनन
निशानेबाज

पूर्णिमा जेनन पूर्व भारतीय निशानेबाज थी। इनका 42 साल की उम्र में केंसर की वजह से निधन ही गया। पूर्णिमा जेनन ने एशियाई चैम्पियनशिप ओर राष्ट्रमंडल खेलो में भारत का प्रतिनिधित्व किया । दस मीटर एयर राइफल में वे राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक थी। इनको महाराष्ट्र सरकार द्वारा शिव छत्रपति खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

today new currnet affairs 


7. हाल ही में ' ऑर्डर ऑफ मेरिट नेशनल स्कोच अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर - डॉ अशोक कुमार भार्गव
ऑर्डर ऑफ मेरिट नेशनल स्कोच अवॉर्ड

डॉ अशोक कुमार मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव पद पर है। डॉ अशोक भार्गव को यह सम्मान उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, उत्कृष्ठ प्रबन्धकिय दक्षता, मैदानी स्तर पर सतत् प्रभावी भ्रमण निरीक्षण ओर कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान ओर लोकडाउन के नियमो के सख्ती से पालन कराने के लिए दिया गया।

top current affairs 23 June 2020 


8. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर - 23 जून
अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 2020

ओलंपिक दिवस की शुरुआत 1948 में हुई थी।
ओलंपिक एक विश्व स्तर पर खेल में भागीदारी को बढ़ावा देने का उत्सव है फिर चाहे एथलीट की उम्र, लिंग, ओर खेल कोई भी हो।

9. हाल ही में Decarbonising Transport in India परियोजना की शुरुआत किसने की है?

उत्तर - नीति आयोग

नीति आयोग ने अन्तर्राष्ट्रीय परिवहन फोरम के सहयोग से Decarbonising Transport in India की शुरुआत की है।

नीति आयोग - NATIONAL INSTITUTION FOR TRANSFORMING INDIA
स्थापना - 1 जनवरी 2015
मुख्यालय - नई दिल्ली
अध्यक्ष - नरेंद्र मोदी
उपाध्यक्ष - राजीव कुमार
सीईओ - अमिताब कांत

10. हाल ही में इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत कहा हुई है?

उत्तर - राजस्थान
कोई भूखा ना सोए इंदिरा रसोई योजना

राजस्थान में इंदिरा रसोई योजना शहरो में शुरू की गई है । इस पर राजस्थान सरकार प्रतिवर्ष 100 करोड़ रूपए खर्च करेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने " कोई भूखा ना सोए " संकल्प के साथ  नगरीय क्षेत्र में जरुरतमंदो को दोनों समय शुद्ध ओर पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


1 comment:

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog