बीकानेर जिला सामान्य ज्ञान
बीकानेर जिला
- बीकानेर जांगल प्रदेश का भू भाग है
- बीकानेर की स्थापना 1465 ई में करनी माता के आशीर्वाद से जोधपुर महाराजा राव जोधा के पुत्र राव बीका ने की थी
- बीकानेर की प्रथम राजधानी कोडमदेसर थी
- बीकानेर को राती घाटी के नाम से जाना जाता है
- जूनागढ़ दुर्ग - इस दुर्ग का निर्माण महाराजा रायसिंह ने कराया था इस दुर्ग को जमीन का जेवर ओर 20 वी शताब्दी से पहले इसे चिंतामणि दुर्ग के के नाम से जाना जाता था।
- इस दुर्ग के बारे में कहा जाता है कि "दीवारों के कान होते है पर इस दुर्ग की दीवारें बोलती है"
- जूनागढ़ दुर्ग के सुरजपोल में वीर जयमल मेड़तिया ओर फता सिसोदिया की हाथी पर सवार मूर्तियां स्थित है
- महाराजा रायसिंह को देवी मुंशी प्रसाद ने राजपूताना का कर्ण कहा
- रानेरी गांव - मरुधर पावर प्र. लि. की सहायता से निजी क्षेत्र में स्थापित देश का प्रथम लिग्नाइट आधारित बीजलीघर
- भांडासर का जैन मंदिर - भांडा नाम एक ओसवाल महाजन ने 1411 ई में इस मंदिर का निर्माण कराया था कहा जाता है कि इसकी नींव घी से भरी हुई है
- कतरियासर - यह जसनाथी सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ है इस सम्प्रदाय के लोग अग्नि नृत्य करते है और नृत्य करते समय फते फते के नारे लगाते है
- लालगढ़ पैलेस - इस पैलेस का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने अपने पिता लालसिंह की स्मृति में कराया था यह मुख्यत लाल पत्थरों से बना हुआ है
- अनूप संस्कृत लाइब्रेरी - यह लाइब्रेरी लालगढ़ पैलेस में स्थित है
- सार्दुल संग्रहालय - यह संग्रहालय जूनागढ़ दुर्ग में स्थित है
- कोलायत - यह स्थान सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल मुनि की तपोभूमि है यहां कपिल मुनि का मेला कार्तिक मास पूर्णिमा को लगता है
- गजनेर अभ्यारण्य - यह मुख्यत तितरो के लिए प्रसिद्ध है
- इसी अभ्यारण्य में गजनेर झील स्थित है
- करनी माता मंदिर - यह मंदिर देशनोक बीकानेर में है इसको चूहों की देवी कहते है यहां सफेद चूहे को काबा कहा जाता है
- यह चारणो की कुल देवी है यह बीकानेर राठौड़ वंश की आराध्य देवी है
- राठौड़ वंश की कुल देवी - नागणेची माता
- मुकाम - यह गुरु जम्भेश्वर जी तपोभूमि है यह विश्नोई समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल है
- बीकानेर संग्रहालय - इसमें सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर गुप्तवंश के संग्रह है
महत्वपूर्ण तथ्य
- राज्य का बिना नदी वाला जिला - बीकानेर
- एशिया की सबसे बड़ी ऊन मंडी - बीकानेर
- अलखसागर - जिले का सबसे बड़ा कुआ
- कोडमदेसर के भेरूजी - बीकानेर
- विमला कोशिक - पानी वाली बहन जी, जल संक्षरण को बढ़ावा दिया है
- डोड़ाथोरा - यहां पर लघु पाषाण काल की पुरातात्विक सामग्री मिली है
- राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र - जोहड़बिड बीकानेर
- केमल मिल्क डेयरी - जोहड़बीड बीकानेर
- देवकुंड की छतरीया - बीकानेर के राठौड़ के शाही श्मशान
- जिप्सम की सबसे बड़ी खान - बिसरासर
- इंदिरा गांधी नहर के जनक - कंवर सेन
- सिंह पर सवार गणेश जी की मूर्ति - हेरांब गणेश जी बीकानेर
- सावन भादो कड़ाई - बीकानेर
- सिंहथल - राम स्नेही सम्प्रदाय की पीठ - इसके संस्थापक हरिदास जी थे
- ऊंट महोत्सव - बीकानेर
- राष्ट्रीय खजूर अनुसंधान केन्द्र - बीकानेर
- स्टेन वूलन मिल्स - बीकानेर
- बीकानेर की ऊनी दरिया और गलीचे प्रसिद्ध है
- मथेरन कला - बीकानेर
- बीकानेर जंतुआलय की स्थापना 1922 में हुई थी
- सरेमिक कॉम्पलेक्स प्रयोगशाला - बीकानेर
- राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय - बीकानेर, अब इसका नाम बदलकर स्वामी केशवानंद विश्व विद्यालय कर दिया गया है
- बरसिंगसर - ताप विद्युत परियोजना
- लिग्नाइट आधारित ताप विद्युत परियोजना - पलाना
- हुरडा सम्मेलन में भाग लेने वाला राजा - जोरावर सिंह
- राजस्थान में सर्वाधिक मूंगफली उत्पादन - लूणकरणसर बीकानेर
- लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण राव लूणकरण द्वारा करवाया गया
- राव लूणकरण को कलयुग का कर्ण कहा गया यह संज्ञा बिठु सुजा ने दी
- ऊंट की खाल पर की गई कारीगरी ओर नकाशी - उस्त, इसके जनक हिजामुद्दिन उस्ता
- बीकानेर की पुंगल नस्ल की भेड़ प्रसिद्ध है
good job
ReplyDeleteGad chintamni jodhpur ke durg ko khte h. Shi h na
ReplyDelete