-->

Thursday 14 May 2020

बूंदी जिला सामान्य ज्ञान

   बूंदी जिला सामान्य ज्ञान

           बूंदी जिला     

  •  उपनाम - छोटी काशी, बावड़ियों का शहर
  • यह क्षेत्र बुंदा मीणा के अधिकार में था और उसी के नाम पर इसका नाम बूंदी पड़ा।
  •  हाड़ा चौहान देवा ने बुंदा मीणा के पौत्र जेता को हराकर यहां हाड़ा चौहान वंश की स्थापना की थी।
  • यह बूंदी जिला हाड़ौती प्रदेश का भाग है 
  • तारागढ़ दुर्ग - इसे बूंदी का दुर्ग भी कहते है इसका निर्माण राव राजा बरसिंह ने करवाया था
  • रूड यार्ड किलपिंग ने कहा कि "इस दुर्ग का निर्माण भूत प्रेतो ने किया है"
  • गर्भ गुंजन - यह सबसे शक्तिशाली तोप थी इसको रखने के लिए दुर्ग में एक ऊंची लाट का निर्माण किया गया था।
  • चित्रशाला /रंगशाला - इसका निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने किया था इसको भिति चित्रों  का स्वर्ग कहते है
  • बूंदी चित्रशैली - इस शैली के प्रमुख चित्र रागमाला, रागदीपक ओर राग भैरवी है
  •  84 खंभों की छतरी -  राजा अनिरुद्ध सिंह ने धाबाई  देवा की स्मृति में 1683 ई में बनाई थी
  • सहल कंवर - सलेंबुर के राजा रतनसिंह की हाड़ा रानी जिन्होंने अपने पति को अपना सर काट कर दे दिया था
  • कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार "रजवाड़ों के राजप्रसादो में बूंदी के राजमहल के सौंदर्य सर्वश्रेष्ठ है"
  • केशोरायपटन - बूंदी में स्थित केशोरायपाटन मंदिर है इसे शत्रु शाल हाड़ा ने बनाया था इस मंदिर के पास में ही अंजना माता ओर हनुमान जी के मंदिर है।
  • रानी जी बावड़ी - राजा अनिरुद्ध सिंह ने इस बावड़ी का निर्माण कराया था , यह एशिया की सबसे बड़ी बावड़ी है इसलिए इसे बावड़ियों का सिरमौर कहते है।
  • गरदडा रॉक पेंटिंग्स - यहां पर विश्व का प्राचीनतम शैल चित्र ' बर्ड राइडर रॉक पेंटिंग्स' स्थित है
  • शिकार बुर्ज -  इस महल का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने कराया था
  • लाखेरी -  राजस्थान में पहला सीमेंट कारखाना क्लिक निक्सन कंपनी के सहयोग से स्थापित किया गया था
  • राजस्थान में पहली बार सती प्रथा पर रोक बूंदी में 1822 ई में लगी थी
  • सूर्यमल मिश्रण - यह राजा रायसिंह के दरबारी कवि थे और राजस्थान के वेदव्यास कहलाते है। इन्होंने वंश भास्कर ओर वीर सतसई की रचना की
  • रामगढ़ विषधारी अभ्यारण्य - बूंदी में स्थित इस अभ्यारण्य को सांपो की शरणस्थली कहते है
  • कनक सागर  - इसे दूगारि पक्षी अभ्यारण्य कहते है यहा पर हंस, सारस ओर बर्ड स्नेक प्रमुख है

                          महत्वपूर्ण तथ्य

  1. क्षार बाग की छतरी - बूंदी के हाड़ा शासकों की छतरीयां
  2. भीमताल जल प्रपात - मांगली नदी, बूंदी
  3. गरडिया महादेव मंदिर - बूंदी
  4. कजली तीज का मेला - बूंदी
  5. बिजासन माता/ इंद्रगढ़ माता - बूंदी
  6. नवलखा झील - बूंदी
  7. गरदडा सिंचाई परियोजना - बूंदी
  8. कनक सागर झील - दूगारी बूंदी
  9. गुढ़ा सिंचाई परियोजना - मेज़ नदी बूंदी
  10. मिट्टी से निर्मित बांध - चाकन बांध बूंदी
  11. वीर तेजाजी महाराज की कर्मस्थली - बांसी दुगारि
  12. घोड़ा पछाड़ नदी - बूंदी
  13. नवल सागर झील - बूंदी
  14. कंजरो की आराध्य देवी - रक्तद जी माता संतूर बूंदी
  15. राजस्थान की एकमात्र सहकारी मिल - सहकारी शुगर मिल लिमिटेड की स्थापना 1965 में केशोरायपाटन बूंदी में हुई थी

0 comments:

Post a Comment

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog