-->

Monday 11 May 2020

उदयपुर जिला सामान्य ज्ञान

            उदयपुर जिला सामान्य ज्ञान

                       उदयपुर जिला          


  • उदयपुर की स्थापना मेवाड़ के महाराणा उदयसिंह ने 1559 ई में पिछोला झील के किनारे पर की
  • उपनाम - झीलों की नगरी ,पूर्व का वेनिस, फाउंटेन व माउंटेन सिटी 
  • यहां पर सर्वाधिक जनजातियां निवास करती है
  • झीलें - राजस्थान में सर्वाधिक झीले उदयपुर में स्थित है
  • पिछोला झील - इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा लाखा के काल में एक बंजारे ने करवाया था
  • नटनी का चबूतरा - पिछोला झील के किनारे पर बना हुआ चबूतरा बिजोरी नाम की नटनी का है
  • फतहसागर झील - महाराणा फतह सिंह द्वारा इस झील का पुनः निर्माण करवाने पर इसका नाम फतहसागर रखा गया 
  • नेहरू गार्डन - फतहसागर झील के मध्य में एक टापू पर नेहरू गार्डन है इस गार्डन में अहमदाबाद की "वेधशाला" द्वारा  सन 1975 में स्थापित एक सौर वेधशाला है 
  • जयसमंद झील - इसे ढेबर झील कहते है इसका निर्माण महाराणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोक कर किया ।इसकी लंबाई 15 km है इस झील के मध्य सात टापू स्थित है। बड़े टापू का नाम बाबा का भांगड़ा व छोटे टापू का नाम प्यारी है , इन टापू पर भील ओर मीणा जनजाति रहती हैं
  • उदयसागर झील - इस झील का निर्माण महाराणा उदय सिंह ने 1559 ई उदयपुर बसाने से पहले निर्माण किया था
  • लेक पैलेस - इसे जग निवास भी कहा जाता है इस महल का निर्माण महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने 1746 ई में पिछोला झील के किनारे कराया था 
  • चंद्रमहल - यह महल भी पिछोला झील के किनारे बना हुआ है इस मंदिर को इतिहासकार फर्गुसन ने राजस्थान के विंडसर महल की संज्ञा दी
  • सहलियों की बाड़ी - इसका निर्माण महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय ने कराया था यह एक सुंदर उद्यान है इस उद्यान में पानी फतहसागर झील से आता है 
  • एकलिंग जी मंदिर - उदयपुर की पहाड़ियों में कैलाशपुरी में स्थित इस मंदिर का निर्माण बप्पा रावल ने कराया था, यह मंदिर लकुलिश/पशुपत सम्प्रदाय का एकमात्र मंदिर है एकलिंग जी को मेवाड़ के महाराणा अपना स्वामी मानते थे और खुद को उनका दीवान समझते थे 
  • हरिहर मंदिर - यह महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित विष्णु जी का मंदिर है , यह वैष्णव संप्रदाय का मंदिर है
  • सहस्त्रबाहु का मंदिर - इसे सास बहू का मंदिर भी कहते है यह नागदा उदयपुर में स्थित है
  • मछेंद्रनाथ मंदिर - नागदा में स्थित यह कृष्ण भगवान का मंदिर है यह सांझियो के लिए प्रसिद्ध है
  • ऋषभदेव मंदिर - धुलेव उदयपुर में स्थित यह मंदिर जैन तीर्थंकर आदिनाथ का हैं, यह कोयल नदी पर बना हुआ है इनको केसर चढाने के कारण केसरियानाथ कहते है यह भीलो के आराध्य देव है,  यह मूर्ति काले पत्थर से बनी होने कारण भील उन्हें कालाजी बावजी कह कर पुकारते हैं 
  • ऋषभदेव का मेला - धूलेव उदयपुर
  • सज्जनगढ़ महल - इसे वाणी विलास महल भी कहते है , यह महल उदयपुर का मुकुटमणि कहलाता है इसका निर्माण महाराणा सज्जनसिंह ने बांसधरा की पहाड़ी पर किया था
  • आयड नदी - इसे बेडच नदी भी कहते है, इसका उदगम स्थल गोगुंदा की पहाड़ियां है
  • सोम नदी - इसका उदगम बिछामेडा की पहाड़ियों से होता है
  • साबरमती नदी - गुजरात की प्रमुख नदी इस नदी का उदगम स्थल उदयपुर की अरावली की पहाड़ियां है



                    महत्वपूर्ण तथ्य
  1. चितेरो की आबेरी / तस्वीरों का कारखाना - उदयपुर
  2. महाराणा उदय सिंह की छतरी - गोगुंदा
  3. महाराणा प्रताप की छतरी - चावंड, 8 खंभों की छतरी 
  4. धाबाई की हेवली - धाबाई उदयपुर
  5. राजीव गांधी ट्राइबल यूनिवर्सिटी - उदयपुर 
  6. राजस्थान साहित्य अकादमी - उदयपुर
  7. मेवाड़ राज्य की प्राचीन राजधानी - नागदा
  8. पगड़ियों का संग्रहालय - बागोर की हवेली उदयपुर, विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी यही स्थित है
  9. उदयपुर का आस पास का पहाड़ी क्षेत्र - गिरवा 
  10. भैंस प्रजनन एवं अनुसंधान केन्द्र - वल्लभनगर 
  11. राजस्थान में सर्वाधिक वन - उदयपुर
  12. देश का प्रथम दुग्ध विज्ञान विश्वविद्यालय - उदयपुर
  13. राजस्थान भाषा ग्रन्थ अकादमी - उदयपुर
  14. सर्वाधिक भील जनजाति - उदयपुर
  15. भारतीय लोक कला मंडल - उदयपुर, इसके जनक देवीलाल सामर है
  16. मेवाड़ महाराणा शाही शमशान - महासतीया 
  17. खुमान रावल का देवरा - नागदा
  18. मेवाड़ महोत्सव - उदयपुर, इस महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है
  19. मानसी वाकल जल सुरंग - अलसीगढ़ उदयपुर
  20. आहड़ सभ्यता - उदयपुर
  21. पश्चिमी सांस्कृतिक केन्द्र - उदयपुर
  22. शिल्पग्राम - हवाला ग्राम 
  23. इडाना माता का मंदिर - उदयपुर
  24. जगत अंबिका मंदिर - उदयपुर
  25. जगदीश मंदिर - उदयपुर , इसे सपनों में बना मंदिर कहते है
  26. गुरु गोविन्द सिंह चट्टान बाग - उदयपुर
  27. फुलवारी की नाल अभ्यारण्य - उदयपुर
  28. जापानी बाग - उदयपुर
  29. सरस्वती भण्डार - उदयपुर
  30. कुंभलगढ़ अभ्यारण्य - यह अभ्यारण्य उदयपुर, राजसमंद ओर पाली जिले में स्थित है
  31. सज्जनगढ़ अभ्यारण्य - उदयपुर
  32. रॉक फॉस्फेट का खनन - झामर कोटड़ा उदयपुर
  33. हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा स्थापित जस्ता शोधक सयंत्र - देबारी, उदयपुर यह एक केन्द्र सरकार का उपक्रम है
  34. सीसा व जस्ता उत्पादन - जावर की खाने 
  35. सर्वाधिक घिया पत्थर -  देवपुरा , नाथरा की पोल (उदयपुर)




1 comment:

thanks


rajasthan gk

Labels

Popular Posts

Categories

Blog Archive

Search This Blog